प्रविष्टि तिथि:
15 FEB 2025 9:44PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से काशी तमिल संगमम 2025 का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।
श्री मोदी ने कहा कि काशी तमिल संगमम शुरू हुआ। उन्होंने आगे कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच शाश्वत सभ्यतागत संबंधों का उत्सव मनाते हुए, यह मंच सदियों से विकसित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को एक साथ लाता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“काशी तमिल संगमम शुरू हुआ...
काशी और तमिलनाडु के बीच शाश्वत सभ्यतागत संबंधों का उत्सव मनाते हुए, यह मंच सदियों से विकसित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को एक साथ लाता है। यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी रेखांकित करता है।
मैं आप सभी से काशी तमिल संगमम 2025 का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं!
@KTSangamam”
***
एमजी/आरपीएम/केसी/आर