प्रविष्टि तिथि:
30 DEC 2024 2:13PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति श्री जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:
"अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति श्री जिमी कार्टर के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे एक महान दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए अथक प्रयास किया। भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान ने एक स्थायी विरासत छोड़ी है। उनके परिवार, मित्रों और अमेरिका के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।"
*****
एमजी/केसी/एसकेएस/एसके