प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री से भेंट की
प्रविष्टि तिथि:
22 NOV 2024 3:29AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20 नवंबर को जॉर्जटाउन, गुयाना में दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के अवसर पर एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री श्री गैस्टन ब्राउन से भेंट की।
दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश तथा एसआईडीएस के लिए क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ब्राउन ने भारत-कैरिकॉम साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री की सात सूत्रीय योजना की सराहना की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के समर्थन भी दोहराया।
***
एमजी/केसी/एसएस/केके
(रिलीज़ आईडी: 2075802)
आगंतुक पटल : 216
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam