प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आर्य समाज स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए


यह एक बहुत ही विशेष वर्ष है क्योंकि हम स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहे हैं: प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 22 NOV 2024 3:09AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुयाना के जॉर्जटाउन में आर्य समाज स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने गुयाना में भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने में उनके प्रयासों और भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह वर्ष बहुत विशेष है क्योंकि हम स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहे हैं।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

"जॉर्जटाउन, गुयाना में आर्य समाज स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुयाना में हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में उनकी भूमिका बेहद सराहनीय है। यह एक बहुत ही महत्‍वपूर्ण वर्ष भी है क्योंकि हम स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहे हैं।"

***

एमजी/केसी/एसएस/केके


(रिलीज़ आईडी: 2075792) आगंतुक पटल : 218
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam