प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी आगामी नाइजीरिया यात्रा को लेकर हिंदी प्रेमियों द्वारा दिखाए गए उत्साह की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 14 NOV 2024 5:07PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपनी आगामी यात्रा से पहले नाइजीरिया में हिंदी भाषी प्रेमियों द्वारा दिखाए गए उत्साह की सराहना की है। एक्स पर अपनी एक पोस्ट में उन्होंने कहा:

“नाइजीरिया के हिन्दी प्रेमियों ने जिस प्रकार वहां की मेरी यात्रा को लेकर उत्साह दिखाया है, वो हृदय को छू लेने वाला है! अपनी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हूं।“

उन्होंने अपना संदेश नाइजीरिया में भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक अकाउंट @india_nigeria की एक पोस्ट के जवाब में किया है। इस पोस्ट में नाइजीरिया के लोगों को हिंदी भाषा में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए दिखाया गया है। प्रधानमंत्री 16-17 नवंबर, 2024 को नाइजीरिया की राजकीय यात्रा पर हैं।

***********

एमजी/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2073425) आगंतुक पटल : 145
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Punjabi , Odia , Tamil , Telugu , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Gujarati , Kannada , Malayalam