प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के निर्माण पर ‘लिंक्डइन’ पर पोस्ट लिखा

प्रविष्टि तिथि: 15 OCT 2024 3:37PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखकर गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित करने के लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

इस पोस्ट का शीर्षक है- 'आइए, पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करें'

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

" केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित करने का एक बहुत ही दिलचस्प निर्णय लिया। इस तरह की अवधारणा संस्कृति और पर्यटन की दुनिया में नए अवसर पैदा करेगी। भारत संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों में अधिक भागीदारी को आमंत्रित करता है।"

***

 

एमजी/आरपीएम/केसी/बीयू/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2064992) आगंतुक पटल : 373
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam