प्रविष्टि तिथि:
09 OCT 2024 4:54PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह गुरुवार, 10 अक्टूबर, 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। इस वार्षिक सत्र का मुख्य विषय ‘विकसित भारत @ 2047: उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर’ है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और पूरा देश समर्पण और निष्ठा के साथ उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आज विश्व की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
अधिवेशन में उद्योग जगत के लगभग 1500 व्यवसायी, चार्टर्ड एकाउंटेंट, बैंकर्स, अधिवक्ता आदि भाग लेंगे।
*****
RK/RR/PR/PS