प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने जैविक किसान श्रीमती पप्पाम्मल के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 28 SEP 2024 7:35AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जैविक किसान श्रीमती पप्पाम्मल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने कृषि, विशेषकर जैविक खेती के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग उनकी विनम्रता और दयालु स्वभाव के लिए उनकी प्रशंसा करते थे।

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;

“पप्पाम्मल जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्होंने कृषि, विशेषकर जैविक खेती के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। लोग उनकी विनम्रता और दयालु स्वभाव के लिए उनकी प्रशंसा करते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।”

***

एमजी/आरपीएम/केसी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2059754) आगंतुक पटल : 342
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam