पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता-2024 के विजेताओं की घोषणा की


8 श्रेणियों में 36 गांवों को विजेताओं के रूप में मान्यता दी गई

Posted On: 27 SEP 2024 2:38PM by PIB Delhi

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने आज 27 सितंबर, 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 के विजेताओं की घोषणा की।

भारत की आत्मा (भारत के गांवों) में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता की शुरूआत की गई थी। इस पहल का मकसद उन गांवों की पहचान करना और उन्हें चिन्हित करना था, जो समुदाय-आधारित मूल्यों और सभी पहलुओं में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के ज़रिए सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्ति को संरक्षित करते हैं और बढ़ावा देते हैं।

वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 795 गांवों से आवेदन प्राप्त हुए। सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में, 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 991 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 36 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 की 8 श्रेणियों में विजेताओं के रूप घोषित किया गया।

ये 36 गांव इस प्रकार हैं-

S.No

Name

State / UT

Category

1

धुधमारस

छत्तीसगढ़

साहसिक पर्यटन

2

अरू

जम्मू-कश्मीर

साहसिक पर्यटन

3

कुतलुर

कर्नाटक

साहसिक पर्यटन

4

जखोल

उत्तराखंड

साहसिक पर्यटन

6

कुमारकोम

केरल

कृषि पर्यटन

7

करडे

महाराष्ट्र

कृषि पर्यटन

8

हंसली

पंजाब

कृषि पर्यटन

9

सूपी

उत्तराखंड

कृषि पर्यटन

5

बड़ानगर

पश्चिम बंगाल

कृषि पर्यटन

10

चित्रकोट

छत्तीसगढ़

समुदाय आधारित पर्यटन

11

मिनिकॉय आइलैंड

लक्षद्वीप

समुदाय आधारित पर्यटन

12

सियालसुक

मिज़ोरम

समुदाय आधारित पर्यटन

14

देवमाली

राजस्थान

समुदाय आधारित पर्यटन

13

अल्पना ग्राम

त्रिपुरा

समुदाय आधारित पर्यटन

15

सुआलकुची

असम

शिल्प

17

प्राणपुर

मध्यप्रदेश

शिल्प

18

उम्देन

मेघालय

शिल्प

16

मणिबंध

ओडिशा

शिल्प

19

निर्मल

तेलंगाना

शिल्प

20

हाफेश्वर

गुजरात

विरासत

21

आंद्रो

मणिपुर

विरासत

22

माफ्लंग

मेघालय

विरासत

23

कीलादि

तमिलनाडु

विरासत

24

पुरा महादेव

उत्तर प्रदेश

विरासत

25

दुधानि

दादर और नगर हवेली औऱ दमन एवं

जिम्मेदार पर्यटन

26

कडलुंडि

केरल

जिम्मेदार पर्यटन

27

तार विलेज

लद्दाख

जिम्मेदार पर्यटन

28

सबरवानी

मध्य प्रदेश

जिम्मेदार पर्यटन

29

लाडपुरा खास

मध्य प्रदेश

जिम्मेदार पर्यटन

34

अहोबिलम

आंध्र प्रदेश

आध्यात्मिक और कल्याण

30

बंदोरा

गोवा

आध्यात्मिक और कल्याण

31

रिकीपीठ

झारखंड

आध्यात्मिक और कल्याण

32

मेलकलिंगम पट्टी

तमिलनाडु

आध्यात्मिक और कल्याण

33

सोमासिला

तेलंगाना

आध्यात्मिक और कल्याण

35

हर्सिल

उत्तराखंड

वाइब्रेंट विलेज

36

गुंजी

उत्तराखंड

वाइब्रेंट विलेज

 

 

 

 

 

 

एमजी/आरपीएम/केसी//एनएस/डीके



(Release ID: 2059490) Visitor Counter : 268