प्रविष्टि तिथि:
15 SEP 2024 8:34AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी इंजीनियरों को शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“इंजीनियर्स दिवस पर उन सभी इंजीनियरों को बधाई, जो हर क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं, नवाचार कर रहे हैं और महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। सर एम. विश्वेश्वरैया को याद कर रहा हूं, जिनके इंजीनियरिंग में योगदान को व्यापक रूप से जाना जाता है।”
****
एमजी/एआर/एसके/एनके