प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 18 AUG 2024 11:53AM by PIB Delhi

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी। श्री मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों के और सुदृढ़ बनने की आशा व्यक्त की, जो सभ्यतागत, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच परस्पर जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित है।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुने जाने पर बधाई @ingshin। एक अत्यन्त सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ। भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूँ, जो सभ्यतागत, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच परस्पर जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित है।"

****


एमजी/एआर/एसकेजे/एमएस


(रिलीज़ आईडी: 2046409) आगंतुक पटल : 553
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Hindi_MP , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam