राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति कल 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

प्रविष्टि तिथि: 13 AUG 2024 6:09PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल (14 अगस्त, 2024) 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

ये संबोधन शाम 7:00 बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और फिर अंग्रेजी संस्करण में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषा में ये भाषण प्रसारित करेगा।

***

एमजी/एआर/जीबी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2044973) आगंतुक पटल : 349
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , Kannada , Bengali , Manipuri , English , Urdu , Hindi_MP , Marathi , Punjabi , Gujarati