प्रविष्टि तिथि:
08 JUL 2024 6:50PM by PIB Bhopal
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज आधिकारिक यात्रा पर मास्को पहुंचे। वनुकोवो-II हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के आगमन पर रूसी संघ के प्रथम उप प्रधानमंत्री महामहिम श्री डेनिस मंटुरोव ने उनकी अगवानी की तथा उनका औपचारिक स्वागत किया।
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। वे मास्को में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे।
***
एमजी/एआर/आरपी/जेके/एसएस