प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है

प्रविष्टि तिथि: 22 JUN 2024 2:50PM by PIB Bhopal

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के प्रति समर्पण और राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के हिस्सा रहे आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

श्री मोदी ने आचार्य को 'काशी की विद्वान परंपरा का एक प्रसिद्ध व्यक्ति' कहा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

देश के मूर्धन्य विद्वान और साङ्गवेद विद्यालय के यजुर्वेदाध्यापक लक्ष्मीकान्त दीक्षित जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। दीक्षित जी काशी की विद्वत् परंपरा के यशपुरुष थे। काशी विश्वनाथ धाम और राम मंदिर के लोकार्पण पर्व पर मुझे उनका सान्निध्य मिला। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

***

एमजी/एआर/आईएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2028077) आगंतुक पटल : 90
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , हिन्दी , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam