प्रविष्टि तिथि:
18 JUN 2024 10:10PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“काशी विश्वनाथ मंदिर में भारत की प्रगति और 140 करोड़ भारतवासियों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। महादेव का आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे और सभी सुखी एवं स्वस्थ रहें।”
“काशी में बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर मन को असीम संतोष मिला। बाबा से सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जय बाबा विश्वनाथ!”
***
एमजी/एआर/आर