प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री को ओमान के सुल्तान ने फोन पर बधाई दी
महामहिम ने भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री ने उनकी शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और दिसंबर 2023 में उनकी भारत की ऐतिहासिक यात्रा का जिक्र किया
दोनों नेताओं ने भारत-ओमान संबंधों को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की
प्रधानमंत्री ने महामहिम और ओमान के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
11 JUN 2024 1:50PM by PIB Bhopal
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज ओमान के सुल्तान महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक का फोन आया।
सुल्तान हैथम बिन तारिक ने हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पुनर्नियुक्ति के बारे में प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी।
महामहिम ने ओमान और भारत के बीच सदियों पुराने मैत्री संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने महामहिम को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और दिसंबर 2023 में भारत की अपनी ऐतिहासिक यात्रा का जिक्र किया, जिससे सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में मजबूती आई।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए भारत-ओमान साझेदारी को और गहरा तथा मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
प्रधानमंत्री ने महामहिम और ओमान के लोगों को आने वाली ईद अल अज़हा पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
*****
एमजी/एआर/आईपीएस/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2024272)
आगंतुक पटल : 86
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Odia
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
हिन्दी
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam