संस्‍कृति मंत्रालय

श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

हमारे देश की बढ़ती सॉफ्ट पावर अपने समृद्ध सांस्कृतिक ताने-बाने में है: श्री शेखावत

Posted On: 11 JUN 2024 2:31PM by PIB Bhopal

श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज यहां केंद्रीय संस्कृति मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया। श्री शेखावत ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन पर विश्वास जताया और हमारे देश और विश्व दोनों में भारतीयता के संरक्षण, सुरक्षा और जीवंतता को बढ़ावा देने का यह अवसर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इंडिया से भारत में संक्रमण करते हुए हम अपने औपनिवेशिक लबादे को छोड़ने और अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को बहाल करने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं। श्री शेखावत ने कहा कि हमारे देश की बढ़ती सॉफ्ट पावर अपने समृद्ध सांस्कृतिक ताने-बाने और कला, संगीत, नृत्य, वस्त्र के रूप में इसकी असंख्य अभिव्यक्तियों में निहित है। मंत्री महोदय ने कहा कि आइए इस अमृत काल में इसे मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें और संस्कृति को विकसित भारत की बुनाई के लिए एक मजबूत धागा बनाएं।

श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का स्वागत सचिव श्री गोविंद मोहन और संस्कृति मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

***

एमजी/एआर/आरपी/एजी/एसके

 


(Release ID: 2024192) Visitor Counter : 32