निर्वाचन आयोग

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

मतदान के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 96 संसदीय सीटों के लिए 4264 नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए

Posted On: 03 MAY 2024 1:27PM by PIB Bhopal

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों के लिए कुल 4264 नामांकन दाखिल किए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सभी 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 1970 नामांकन वैध पाए गए।

मतदान के चौथे चरण मेंतेलंगाना में सभी 17 संसदीय सीटों के लिए अधिकतम 1488 नामांकन फॉर्म भरे गए। इसके बाद आंध्र प्रदेश में सभी 25 संसदीय क्षेत्रों से 1103 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। तेलंगाना के संसदीय क्षेत्र  7-मलकजगिरि में सबसे अधिक 177 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। वहीं तेलंगाना में ही संसदीय क्षेत्र 13-नलगोंडा और 14-भोंगीर प्रत्येक में 114 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। चौथे चरण में संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण:

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

चौथे चरण में संसदीय सीटों की संख्या

 

नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए

 

जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की संख्या

नाम वापसी के बाद

उम्मीदवारों की संख्या

आंध्र प्रदेश

25

1103

503

454

बिहार

5

145

56

55

जम्मू एवं कश्मीर

1

39

29

24

झारखंड

4

144

47

45

मध्य प्रदेश

8

154

90

74

महाराष्ट्र

11

618

369

298

ओडिशा

4

75

38

37

तेलंगाना

17

1488

625

525

उत्तर प्रदेश

13

360

138

130

पश्चिम बंगाल

8

138

75

75

कुल

96

4264

1970

1717

                                                     

***

एमजी/एआर/एके



(Release ID: 2019546) Visitor Counter : 70