प्रविष्टि तिथि:
20 MAR 2024 6:19PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम वलोडिमिर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की।
दोनों राजनेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूक्रेन साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
वर्तमान में जारी रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया तथा आगे बढ़ने के रास्ते के रूप में बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया।
उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत दोनों पक्षों के बीच सभी मुद्दों के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करना जारी रखेगा।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों के लिए भारत की निरंतर मानवीय सहायता की सराहना की।
दोनों राजनेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।
***
एमजी/एआर/आरपी/जेके/एसके