प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एक्सपीओसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की
प्रविष्टि तिथि:
01 JAN 2024 2:03PM by National
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक्सपीओसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अंतरिक्ष समुदाय के साथ-साथ इसरो वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"2024 की शानदार शुरुआत के लिए, हमारे वैज्ञानिकों को धन्यवाद! यह प्रक्षेपण अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए अद्भुत खबर है और इस क्षेत्र में भारत के कौशल को बढ़ाएगा। भारत को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरी अंतरिक्ष समुदाय को शुभकामनाएं।"
***
एमजी/एआर/आरपी/आईएम/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 1992072)
आगंतुक पटल : 1054
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam