प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 2 के इंटीरियर के लिए वर्ल्ड स्पेशल पुरस्कार जीतने पर बेंगलुरुवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 DEC 2023 5:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, टर्मिनल 2 द्वारा हवाई अड्डों की श्रेणी में इंटीरियर 2023 के लिए वर्ल्ड स्पेशल पुरस्कार जीतने पर आज बेंगलुरुवासियों को बधाई दी।

उन्होंने पिछले साल हुए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के अवसर की तस्वीरें भी साझा की हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:

"सराहनीय उपलब्धि! बेंगलुरुवासियों को बधाई।

केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल 2 केवल ऊर्जावान बेंगलुरु शहर का प्रवेश द्वार ही नहीं है, बल्कि यह असाधारण वास्तुशिल्पीय प्रतिभा भी प्रदर्शित करता है। यह उपलब्धि विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे को कलात्मक  सुंदरता के साथ संयोजित करने के देश के बढ़ते कौशल को दर्शाती है।

पिछले साल टर्मिनल भवन के उद्घाटन की झलकियां यहां दी गई हैं।"

एमजी/एआर/आरके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 1989947) आगंतुक पटल : 590
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam