प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री लीलावती के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 08 DEC 2023 9:42PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जानी-मानी कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री लीलावती के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है:

प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री लीलावती जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। सिनेमा के एक सच्चे प्रतीक के रुप में उन्होंने कई फिल्मों में अपने बहुमुखी प्रदर्शन से सिल्वर स्क्रीन की शोभा बढ़ाई है। लीलावती जी द्वारा निभाई गई विविध भूमिकाएं और उल्लेखनीय प्रतिभा को हमेशा याद किया जायेगा और उनकी प्रशंसा होती रहेगी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों एवं प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

“ಕನ್ನಡ ಚಿತ್ರರಂಗದ ಹೆಸರಾಂತ ನಟಿ ಲೀಲಾವತಿ ಅವರ ನಿಧನದ ಸುದ್ದಿ ಕೇಳಿ ದುಃಖವಾಯಿತು. ಸಿನಿಮಾದ ನೈಜ ಪ್ರತೀಕವಾದ ಅವರು ಹಲವಾರು ಚಲನಚಿತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ತಮ್ಮ ಬಹುಮುಖ ನಟನೆಯೊಂದಿಗೆ ಬೆಳ್ಳಿ ಪರದೆಯನ್ನು ಅಲಂಕರಿಸಿದವರು. ಅವರ ವೈವಿಧ್ಯಮಯ ಪಾತ್ರಗಳು ಮತ್ತು ಅದ್ಭುತ ಪ್ರತಿಭೆಯನ್ನು ಸದಾ ಸ್ಮರಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ ಮತ್ತು ಪ್ರಶಂಸಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ. ಅವರ ಕುಟುಂಬ ಮತ್ತು ಅಭಿಮಾನಿಗಳಿಗೆ ನನ್ನ ಸಂತಾಪಗಳು. ಓಂ ಶಾಂತಿ.”

 

*****

एमजी/एआर/एनके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1984383) आगंतुक पटल : 245
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Gujarati , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam