प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
04 DEC 2023 12:03PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:
“नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के सभी जवानों को शुभकामनाएं। हमारे समुद्रों की सुरक्षा की खातिर उनकी प्रतिबद्धता, कर्तव्य के प्रति उनके अटूट समर्पण और हमारे राष्ट्र के प्रति प्रेम का प्रमाण है। हर परिस्थिति में उनका जज्बा और संकल्प अटल रहता है। उनकी सेवा और बलिदान के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं।
मैं आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। इस स्थान का छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ घनिष्ठ संबंध है, मजबूत नौसेना के निर्माण की दिशा में जिनके प्रयास सर्वविदित हैं।”
****
एमजी/एआर/आरपी/आरके/एसके/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1982255)
आगंतुक पटल : 381
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam