प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स में जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर प्रदीप कुमार को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 27 OCT 2023 5:46PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोउ एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ54 स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए प्रदीप कुमार को बधाई दी।

उन्होंने कुमार को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ54 स्पर्धा में अद्भुत रजत पदक जीतने के लिए प्रदीप कुमार को बधाई! उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

***

एमजी/एआर/जीबी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1972119) आगंतुक पटल : 233
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam