प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन महिला एकल एसएच 6 स्पर्धा में नित्या श्री सिवन के कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

Posted On: 26 OCT 2023 11:52AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन महिला एकल एसएच 6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नित्या श्री सिवन को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

पैरा बैडमिंटन महिला एकल एसएच 6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पैरा शटलर नित्या श्री सिवन को बधाई।

उनका अटूट दृढ़ संकल्प और असाधारण कौशल हम सभी के लिए प्रेरणा है।

*****

एमजी//एआर/एसकेजे/एसके



(Release ID: 1971333) Visitor Counter : 171