प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में बैडमिंटन मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए शिवराजन और निथ्या श्री सिवन को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
25 OCT 2023 10:13PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में आज बैडमिंटन मिश्रित युगल एसएच6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए शिवराजन और निथ्या श्री सिवन को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
'एशियाई पैरा खेलों में बैडमिंटन मिश्रित युगल एसएच6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए शिवराजन और निथ्या श्री सिवन को बधाई।
उनकी संयुक्त उत्कृष्टता एवं तालमेल ने एक अमिट छाप छोड़ी है। इतनी बड़ी उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है। भारत उनकी सफलता का जश्न हमेशा मनाएगा।'
***
एमजी/एआर/एसकेसी/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1971199)
आगंतुक पटल : 392
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam