प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

Posted On: 25 OCT 2023 9:37PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की डिस्कस थ्रो-एफ54/55 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि उनके समर्पण ने भारत को गौरवान्वित किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"महिला डिस्कस थ्रो-एफ54/55 स्पर्धा में पूजा का शानदार प्रदर्शन। उनका समर्पण और कौशल अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में था, जिससे भारत को एक और गौरव का क्षण मिला। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई।"

*****

 

एमजी/एआर/जेके/एजे



(Release ID: 1971190) Visitor Counter : 250