प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में महिला पैरा पावरलिफ्टिंग की 61 किलो स्पर्धा में रजत जीतने पर ज़ैनब खातून को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 25 OCT 2023 6:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में हो रहे एशियाई पैरा खेल 2022 में महिला पैरा पावरलिफ्टिंग की 61 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ज़ैनब खातून को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“इस अनूठी उपलब्धि के लिए ज़ैनब खातून को बधाई। महिला पैरा पावरलिफ्टिंग की 61 किलो स्पर्धा में उनका रजत पदक शानदार है। ज़ैनब का अद्वितीय हौसला और प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है। आगामी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

*****

एमजी/एमएस/एआर/जीबी/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1971052) आगंतुक पटल : 183
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam