प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में महिला टीम द्वारा 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की

Posted On: 29 SEP 2023 10:07AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक की महिला टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक संदेश में कहा:

“एशियाई खेलों में निशानेबाजी में एक और पदक!

10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। उनकी सफलता कई भावी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।''

*****

 

एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस/वाईबी


(Release ID: 1961931) Visitor Counter : 254