प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने स्कीट पुरुष निशानेबाजी स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के लिए अनंत जीत सिंह नरूका को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
27 SEP 2023 8:44PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्कीट पुरुष निशानेबाजी स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के लिए अनंत जीत सिंह नरूका को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर की एक पोस्ट में कहा;
“हमारे एथलीट एशियाई खेलों में निरंतर इतिहास रच रहे हैं!
स्कीट पुरुष निशानेबाजी स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के लिए अनंत जीत सिंह नरूका को बधाई। यह एशियाई खेलों में अभी तक इस स्पर्धा में भारत द्वारा जीता गया पहला पदक है।
यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।”
***
एमजी/एमएस/एमपी/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1961564)
आगंतुक पटल : 374
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Punjabi
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam