प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पर्यावरण के संकटों और चुनौतियों से निपटने के लिए कार्यों में तत्काल तेजी लाने की जी20 देशों की प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 16 SEP 2023 3:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के एक लेख के माध्यम से जलवायु परिवर्तन सहित पर्यावरण के संकटों और चुनौतियों के समाधान हेतु कार्यों में तत्काल तेजी लाने के लिए जी20 देशों की प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव की एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:

"केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने विस्तार से बताया है कि दिल्ली घोषणा के साथ, जी20 देशों ने जलवायु परिवर्तन सहित पर्यावरण के संकटों और चुनौतियों से निपटने के लिए कार्यों में 'तत्काल तेजी' लाने की प्रतिबद्धता जताई है।"      

*****

एमजी / एमएस / आरपी / जेके /डीके


(रिलीज़ आईडी: 1958060) आगंतुक पटल : 349
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam