प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी-5 एशिया कप जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2023 10:11AM by National

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी-5 एशिया कप जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

"हॉकी-5 एशिया कप में चैंपियन!

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार जीत के लिए बधाई। यह हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रमाण है और इस जीत के साथ, हमने अगले साल ओमान में हॉकी-5 विश्व कप में अपना स्थान भी सुरक्षित कर लिया है।

हमारे खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे देशवासियों को प्रेरणा देता है।

***

एमजी/एमएस/पीकेए/एमबी


(रिलीज़ आईडी: 1954453) आगंतुक पटल : 571
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada , Malayalam