प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

प्रविष्टि तिथि: 17 JUN 2023 8:29PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्षा जल संचयन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा 'नुक्कड़ नाटक' किये जाने की सराहना की है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के एक ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

"इस तरह के प्रयास सराहनीय हैं और ये विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुझे उम्मीद है कि जल संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए भारत भर में और लोग भी इस तरह के प्रयास करेंगे।"

********

एमजी/एमएस/आरपी/जेके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1933167) आगंतुक पटल : 344
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam