प्रविष्टि तिथि:
08 JUN 2023 7:13PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर जम्मू ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत करेगा।
प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के एक ट्वीट थ्रेड के जवाब में ट्वीट किया:
“यह हमारी विरासत की समृद्धि का उत्सव मनाएगा और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत करेगा।”
***
एमजी / एमएस / आरपी / आर / डीए