प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 06 JUN 2023 10:45AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

राष्ट्रपति के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा :

"राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित होने पर बधाई। सूरीनाम की सरकार और वहां के लोगों का यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।"

*****

एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस


(रिलीज़ आईडी: 1930139) आगंतुक पटल : 680
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam