प्रविष्टि तिथि:
23 MAY 2023 8:52AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 23 मई 2023 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग ग्रुप, रॉय हिल, एस. किडमैन एंड कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती जीना राइनहार्ट एओ से भेंट की।
प्रधानमंत्री ने भारत के परिवर्तनकारी सुधारों और पहलों पर प्रकाश डाला तथा उन्हें खनन और खनिज क्षेत्र में प्रौद्योगिकी, निवेश और कौशल विकास में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।
****
एमजी/एमएस/आरपी/जेके