प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने झारखंड के पतरातू में स्वच्छ जल आपूर्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की

प्रविष्टि तिथि: 17 MAY 2023 1:35PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के पतरातू में स्वच्छ जल आपूर्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

झारखंड के पतरातू में 50 करोड़ रुपये की लागत से जल शोधन संयंत्र और पानी के टैंक के पूरा होने पर हजारीबाग के सांसद श्री जयंत सिन्हा के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया-

बहुत ही सराहनीय प्रयास! स्वच्छ पानी की यह सुविधा झारखंड में पतरातू की हमारी माताओं और बहनों के जीवन को बहुत आसान बनाने वाली है।

****

एमजी/एमएस/आरपी/वीजे/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1924737) आगंतुक पटल : 398
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Nepali , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam