प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी

Posted On: 16 MAY 2023 5:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिक्किम के स्‍थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने सिक्किम के निरंतर विकास के लिए भी प्रार्थना की।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“सिक्किम के मेरे बहनों और भाइयों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। असाधारण प्राकृतिक सुंदरता और मेहनती लोगों से परिपूर्ण यह एक अद्भुत राज्य है। राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर जैविक खेती में काफी प्रगति की है। मैं सिक्किम के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।”

***

 

एमजी/ एमएस/ आरपी/ एसकेएस/वाईबी



(Release ID: 1924567) Visitor Counter : 318