प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अधिवक्ता श्री शांति भूषण के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 31 JAN 2023 9:34PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अधिवक्ता श्री शांति भूषण के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा :

"श्री शांति भूषण को कानून के क्षेत्र में उनके योगदान और वंचितों की आवाज उठाने के उनके जुनून के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

******

एमजी/एएम/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1908304) आगंतुक पटल : 186
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam