प्रविष्टि तिथि:
19 FEB 2023 9:35AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलुगू अभिनेता और राजनेता श्री नंदमुरी तारक रत्न के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“श्री नंदमुरी तारक रत्न गारू के असामयिक निधन से दुख हुआ। उन्होंने फिल्मों और मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति: पीएम @narendramodi”
एमजी/एएम/जेके