प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नासिक-शिरडी राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया


उन्होंने पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 13 JAN 2023 12:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नासिक-शिरडी राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“नासिक-शिरडी राजमार्ग पर हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे: पीएम मोदी”

***

एमजी/एएम/आर


(रिलीज़ आईडी: 1890930) आगंतुक पटल : 368
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam