प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने गणितज्ञ और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित श्री आरएल कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 12 NOV 2022 10:46AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणितज्ञ और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित श्री आरएल कश्यप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

"श्री आरएल कश्यप एक बहुमुखी प्रतिभासंपन्न व्यक्ति और महान विद्वान थे। उन्हें गणित और विज्ञान का समृद्ध ज्ञान था। उन्हें भारतीय संस्कृति पर बहुत गर्व था और उन्होंने वैदिक अध्ययन में भी विद्वत्ता हासिल की। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

एमजी/एएम/जेके


(रिलीज़ आईडी: 1875400) आगंतुक पटल : 474
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam