प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग की सराहना की
सरकार ने जम्मू और कश्मीर के 20 जिला सरकारी अस्पतालों में 265 डीएनबी स्नातकोत्तर मेडिकल सीटें मंजूर कीं
प्रविष्टि तिथि:
08 NOV 2022 7:57PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने 20 जिला सरकारी अस्पतालों में 265 डीएनबी स्नातकोत्तर मेडिकल सीटें मंजूर करने के सरकारी फैसले की सराहना की और कहा कि यह जम्मू व कश्मीर में युवाओं को सशक्त बनाने एवं चिकित्सा अवसंरचना को और ज्यादा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
‘यह जम्मू व कश्मीर में युवाओं को सशक्त बनाने एवं चिकित्सा अवसंरचना को और ज्यादा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है !’
***
एमजी/एएम/आरआरएस
(रिलीज़ आईडी: 1874635)
आगंतुक पटल : 444
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam