प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
24 OCT 2022 8:33AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने यह भी कामना की कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। दीपावली का संबंध प्रकाश और आभा से है। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में खुशी और कल्याण की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि अपने परिजनों और दोस्तों के साथ यह आपकी एक शानदार दीपावली होगी।”
****
एमजी/एएम/आर
(रिलीज़ आईडी: 1870587)
आगंतुक पटल : 647
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam