प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 04 OCT 2022 3:47PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री करने के नागरिकों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने अपनी मन की बात कार्यक्रम का एक क्लिप भी साझा किया है, जहां उन्होंने काशी में भी इसी तरह के प्रयास को साझा किया था।

एक नागरिक के ट्वीट का उद्धरण देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

"यह देखकर खुशी हो रही है ... यह प्रयास करने वालों को बधाई।

पिछले साल, #मन की बात के एक कार्यक्रम के दौरान मैंने काशी में भी इसी तरह के प्रयास को साझा किया था। उसे भी साझा कर रहा हूँ।

https://t.co/bEmz0u4XvO

***

एमजी/एएम/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1865119) आगंतुक पटल : 435
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam