प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एथलेटिक्स मेंस ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए एल्धोस पॉल को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
07 AUG 2022 6:04PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में एथलेटिक्स मेंस ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए एल्धोस पॉल को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
"आज का ट्रिपल जंप इवेंट ऐतिहासिक है। हमारे एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शानदार प्रतिभाशाली एल्धोस पॉल को बधाई, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता है और पिछली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने अच्छे प्रदर्शन को और भी आगे बढ़ाया है। उनका समर्पण प्रशंसनीय है। # चीयर4इंडिया"
एमजी/ एएम/ एसकेएस/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1849457)
आगंतुक पटल : 383
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam