प्रविष्टि तिथि:
07 AUG 2022 5:23PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीतने पर गर्व व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“भारत का हॉकी के साथ एक बहुत ही खास रिश्ता है। इसलिए, यह निश्चित है कि कांस्य पदक जीतने वाली हमारी असाधारण महिला हॉकी टीम पर हर भारतीय को गर्व होगा। कई सालों बाद यह पहला अवसर है जब महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल किया है। मुझे इस टीम पर गर्व है! #Cheer4India”
*****
एमजी / एएम / आर/वाईबी