प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पूजा गहलोत को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 06 AUG 2022 10:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पूजा गहलोत को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“पूजा गहलोत को कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उन्होंने पूरे मुकाबले के दौरान  बहादुरी से संघर्ष किया और खेलों के माध्यम से असाधारण कौशल का परिचय दिया। उन्हें उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।#Cheer4India

****

एमजी/एएम/आर/एसएस  


(रिलीज़ आईडी: 1849361) आगंतुक पटल : 186
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam