प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर सौरव घोषाल को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 03 AUG 2022 11:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

"सौरव घोषाल को सफलता की नई ऊंचाइयां छूते देखना खुशी की बात है। बर्मिंघम में उन्होंने जो कांस्य पदक जीता है वो बहुत खास है। उन्हें बहुत बधाई। कामना है कि उनकी ये उपलब्धियां भारत के युवाओं के बीच स्क्वॉश की लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद करें।"

****

एमजी/एएम/जीबी


(रिलीज़ आईडी: 1848217) आगंतुक पटल : 285
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam