प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में लॉन बाउल्स में स्वर्ण पदक जीतने के लिए लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की की सराहना की
प्रविष्टि तिथि:
02 AUG 2022 8:03PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में लॉन बाउल्स में स्वर्ण पदक जीतने के लिए लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की की सराहना की है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
"बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत! भारत को लॉन बाउल्स में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने वाली लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की पर गर्व है। टीम ने बेहद निपुणता का प्रदर्शन किया है और उनकी सफलता कई भारतीयों को लॉन बाउल्स के खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।"
****
एमजी/एएम/एसकेएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1847642)
आगंतुक पटल : 371
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam